कविता ऐसे नही बनती,
अल्फ़ाज़ ऐसे काग़ज़ पे नही उतरते,
कुछ घड़ियाँ, चन्द उम्मीदे, कुछ सुलगती आग,
बूँदों मे दर्द कोहरा और बिफरता राग,
सरसराहट झुंझलाहट कराह और सिमटते दामन,
कचोट आँसू और बेनाम अकेलापन,
सबकी देन थी कविता |
लिखा था कभी कुछ इन्ही वेदनाओं को समेट कर
जानती थी कुछ अल्फ़ाज़ सारी गहराइयों को भर देंगे
उन बेबाक अंधेरों मे मेरा " मैं " रौशन कर देंगे
गिरती संभलती बावजूद खुद को बचाती
छुपाती, मुस्कुराती, ऐनक चढ़ाती, बाल सवारती
बाहें चढ़ाती और उतर जाती सीढ़ियों से
चाभी लिए हाथों मे और दिल मे जाने क्या क्या |
हर नकाब के पीछे एक ही चेहरा ढूँढने बरसों से जिसे
निहारना चाहती बातें करना चाहती हथेलियों मे भरना चाहती
आँख भर देख कर मुस्कुराना चाहती और कहती खुद से
- कहाँ थे तुम ?
और जब मिलो तुम तो पूरी दुनिया के सामने चिल्लाऊं,
खुशी से पगलाऊं, बताऊं के - तुम मेरे हो,
तुम हमेशा से मेरे थे, मेरे ख़यालों मे जज़्बातों मे,
मेरे ही अंदर सम्मिलित, पूरी तरह गठित |
या फिर किसी से भी ना कहूँ,
तुमको छुपाऊँ, अपने पास बिठाऊं,
हाथों मे हाथ लिए सारी दुनिया भूल जाऊँ,
बस तुम ही जिसमे विशाल हों,
और श्वेत हर ख़याल हों,
तुम और मैं एक , हम हों,
फिर लिखूं एक नयी कविता, ख़ुशगवार तेरे संग,
फिर भरूं उसमे अपनी चाहतों के ढेर सारे रंग |
-- श्वेता

No comments:
Post a Comment