वो दिन दिन भर की सैर , और चाय का सिलसिला
उसपे हंसी ठहाकों का , चलता अनन्त काफ़िला
सर्द रातों मे देर तक , जो होतीं थी बेबाक बात
तेरा अक्स ही दिखता था , हर पहली किरण के साथ
बिखरे रूखे मौसम मे उन धुंदली यादों को गर सिमटाओ - तो बताना।
छटती सुबह है होने को , पर बीती रात का पहरा अभी
मेरे दोनों हाथों में , वो चेहरा अब तेरा नही
जो झूठा बस एक बार , यूँ कर देते इकरार सही
ना होता फ़िर इसके सिवा , जीवन से सरोकार कोई
हर रात पिघलती मोम सी इस जिन्दगी में , कोइ दीवट गर लाओ - तो बताना।
चोरी छिपे दबे पाँव , निकल जाने की ख्वाहिेश थी
कहाँ पता था मैं तेरी , सहज ही इक नुमाईश थी
पर जाने क्यों दिल नही , होता अब फ़िर भी गुम सुम
आँखों में अब आंसू नहीं , है अधरों पे वो शोख तबस्सुम
मेरे मन के मन्दिर मे फ़िर से , वैसे ही गर आओ - तो बताना।
उस हर अनकही बातों को समझ गर पाओ - तो बताना।
तुमसे जुड़ती हरसोच तक पहूंच गर पाओ - तो बताना।
सबसे तो हर रोज़ मिला करते हो
कभी खुद से गर मिल पाओ - तो ज़रूर बताना।
No comments:
Post a Comment