Friday, April 25, 2014

देर रात -


Drilling मशीन की "घर्र घर्र" जैसे जेहन को चीरते हुए जाती है ,
कोई घर बनवा रहा है मेरे घर के सामने
देर रात  मजदूर काम करते हैं यहाँ - धीमी रौशनी में 
बगल में ही काफी बडा हस्पताल है - बीमार होकर लोग वहाँ आते हैं या बीमार होने - पता नहीं !

कुत्ते भी परेशान  हो गये हैं शायद 
देर रात अब भौंकते भी नही एम्बुलैंस के  आने पर 
चुप चाप सिमटे रहते हैं मैन गेट के कोने में 
जैसे उन्होने भी स्वीकार लिया हो सब कुछ,

मन में न जाने कुछ कुलबुला सा रहा है ,
जी मचलता है 
शायद अन्दर कोइ विद्रोह ऊठ रहा है ,
के - बस , अब और नही !!

बदन टूट रह है थकान से, बावज़ूद नींद नही आती 
जाने क्या विचरता है मन में -
ज्यादा देर हो चुकी थी शायद। 

इस करारी आवाज़ में नींद भी नही आती 
देर रात २ बज चुके हैं और कोशिश अब तक नाकाम ,
पता नहीं construction का असर है या फ़िर कुछ और 
cigarette के धुएं मे कुछ धुंधला सा दिखता है हस्पताल का sign board 
पर उसकी रौशनी बड़ी अच्छी लगती है 
जैसे उस चांदनी में बैठ कर बातें किया करती थी तुमसे यूं ही -
देर रात। 

खुद से बतियाने का अब लम्बा experience हो गया है 
लग रहा है मुद्दत से तुम्हारे बिना जी रही हूँ 
शायद अपने आप को ही खो दिया था कभी न खत्म होने वाले इंतज़ार में 
अब ढूंढ रही हूँ उस sign board की रौशनी में खुद को फ़िर से - 
देर रात। 

उन धुंधली यादों में घर्र घर्र की आवाज़ और cigarette कब खत्म हो गए पता ही नहीं चला ,
शायद सुबह होने वाली है - देर रात पलक भी नहीं झपकी 
सुबह क इंतेज़ार आज भी दिल में मुकम्मल है 
यही सोचते शायद बीत गयी एक और - देर रात। 



- Sweta   (३०/३/२०१४ )

No comments: