Wednesday, May 2, 2012


क्या सचमुच हम बड़े हो गए  ?


वो भी क्या दिन थे…
मम्मी की गोद और पापा के कँधे
नानी के हाथ की जले दूध के पेडे
गुड़िया (#Deepa) के साथ छुप के गुड़ियों का खेल
सोन (#Archana) और  रीम (#Reema) के साथ तफ़री का
नहीं था कोई और मेल.…

कभी तो अनन्त लगने वाला झगड़ों का सिलसिला
और कभी पिद्दी सी joke पर भी ठहाकों का काफ़िला
सामने वाले मैदान में वो कबड्डी का craze
तंग गलियों में होती जोशीले cycle की race
Birthday पार्टी के नाम पर देर शाम घंटों गप्पें मारना
और माँ के पूछने पर  "पेंटिंग / सिलाई " सीखने जाने के बहाने बनाना

ना Career की सोच , ना ही Life के फंडे
ना कल की थी चिंता, ना ही कोई future के सपने
अब कल ही है फ़िकर और बहुत दूर हैं अपने
मंज़िलों को ढूँढ़ते हम ये कहां खो गए  -
क्या सचमुच हम इतने बड़े हो गए  ???

No comments: