… तो क्या होगा !
दिल की बात अगर जुबां पर आ जाए - तो क्या होगा
कोई सपना अपना बनकर भा जाए - तो क्या होगा
मेरे दिल में उम्मीदों के शांत समंदर बसते हैं,
कोई हलचल उस समंदर को उफना जाए - तो क्या होगा !
कुछ दूरियों को निभाना ,शायद ये अपनी मजबूरी थी,
डर था नजदीकियां कही रास आ जाए - तो क्या होगा
कुछ राज़ अभी तक दिल में हैं ,कुछ तुमसे कहना बाकी है ,
दिल बादल बनकर बातों को बरसा जाए - तो क्या होगा !
उम्मीदों के साए में हम लिपटे ही रह जाएंगे,
इन प्यारे सपनो का दामन जो कोई खींचे - तो क्या होगा
कुछ ख्वाब, चंद उम्मीदों पे ही तो दुनिया सारी चलती है ,
तुम्हारे साथ जो वक़्त रुक जाए - तो क्या होगा !
तुम्हे दर्द हो इससे अच्छा है हम खुद ही ये दुःख झेलेंगे ,
पर यादों का कोई मंज़र तुमको पिघला जाए - तो क्या होगा
दिल की बात अगर जुबान पर आ जाए - तो क्या होगा
कोई सपना अपना बनकर भा जाए - तो क्या होगा !
-Shweta (२८/०६/२००७ )
1 comment:
remind me of ma early dayz....
those times wer different...
Post a Comment